अरवल जिला एक परिचय --

 

अरवल जिला एक परिचय --  



 अरवल जिला - -
 
अरवल  जिला मगध प्रंडल का एक जिला है।  इस का मुख्यालय अरवल ही है।  अरवल का पश्चिमोत्तर, उत्तर और पूर्वोत्तर किनारा पटना से जुड़ा है, पूर्वी किनारा जहानाबाद  से जुड़ा है, जबकि दक्षिण पूर्वी भाग गया  से जुड़ा हुआ है, दक्षिणी भाग और दक्षिण पश्चिम भाग औरंगाबाद  जिले से जुड़ा है, और पश्चिमी सीमाएं रोहतास से जुडी हुयी है। 

  इस जिला में 1 अनुमंडल और 5  अरवल,कलेर,करपी,कुर्था और ,बंशी    प्रखंड है।  जिले में कुल 65  पंचायत और 335  गांव  है।  जिले में  १ लोक सभा और 2 विधान सभा क्षेत्र है अरवल जिले का क्षेत्रफल 638 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार अरवल की जनसँख्या 700843 और जनसँख्या घनत्व 1100 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, अरवल की साक्षरता 67.44 % है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 928 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 19.01 % रहा है। 

 यह जिला जहानाबाद जिला से अलग होकर  अगस्त २००१ में बनाया गया था |यह जिला नक्सल प्रभावी जिलों के रूप में जाना जाता है|चूंकि यहाँ पर खेतिहर भूमि प्रचुर मात्र मैं उपलब्ध है एवं यहाँ उद्योगों का अभाव है इसीलिए खेती ही इस जिला की मुख्य  आमदनी का स्रोत है|

इस जिला के कुल जनसँख्या 699563 है |जहानाबाद से अलग होने के बाद  इस जिला को एक अनुमंडल एवं पांच प्रखंडों में विभाजित किया गया |

इतिहास के पन्नों पर अपना स्थान रखने वाला सुरम्य स्थल है अरवल। यहां के लोगों को गर्व है इस धरती का। यह स्थान अपने आप में अनेक रहस्यों से परिपूर्ण रही है। सभ्यता और संस्कृति के आलोक में इसकी गरिमा महत्वपूर्ण है। धार्मिक, ऐतिहासिक, राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्रों में भी इसकी अपनी पहचान है। यहां उल्लेख है कि अरवल ने परगना, प्रखंड,अनुमंडल से क्रमश: उन्नति करते हुए आज जिला का स्थान ग्रहण किया है।

यहाँ मगही एवं हिंदी भाषा मुख्यतः बोली जाती है |

इस जिला की जलवायु गर्मी में बहुत गर्म एवं ठंडक में बहुत ठंडी होती है |


Comments

Popular posts from this blog

सीतामढ़ी जिले के पुलिस अधिकारियों के नंबर ----

सीतामढ़ी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर ----

सीतामढ़ी जिले के जनप्रतिनिधि ----