सीतामढ़ी जिले के पर्यटन स्थल ------
सीतामढ़ी जिले के पर्यटन स्थल ------ सीतामढ़ी एक प्राचीन धार्मिक स्थल है। इस पवित्र भूमि का सम्बन्ध रामायण काल से है। यही जनक नंदनी सीता का जन्म हुआ था। यहाँ अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थल हैं। जानकी मंदिर---- महाराज जनक की पुत्री सीता जिसे जानकी के नाम से भी जाना जाता है , इन्ही के नाम से जानकी मंदिर है। सीतामढ़ी में जानकी मंदिर है सीतामढ़ी का नाम भी जनक नंदनी सीता के नाम पर रखा गया है। बात त्रेता युग है। यह कथा वाल्मीकि रामायण और तुलसीकृत रामायण में बताई गई है। सीतामढी रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पवित्र भूमि पर जानकी मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में में भगवान श्रीराम, देवी सीता और लक्ष्मण की मूर्तियाँ स्थापित की गई है। यह मंदिर नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित है। सीतामढ़ी जानकी मंदिर के नाम से विख्यात यह मंदिर अत्यंत ही पवित्र एवं विशेष आस्था का केंद्र है। बाबा परिहार ठाकुुुर मंदिर ...