गोपालगंज जिले का परिचय --
गोपालगंज जिले का परिचय --
गोपालगंज जिला - -
गोपालगंज सारण प्रमंडल का एक जिला है। जिले का मुख्यालय गोपालगंज शहर है। जिले में दो अनुमंडल गोपालगंज और हथुआ है। जिले में 14 प्रखंड और 14 अंचल हैं। कुल 234 ग्राम पंचायत और 1566 गांव हैं तथा कुल 18 पुलिस थाने हैं। जिले में एक लोक -सभा क्षेत्र और 6 विधान -सभा क्षेत्र हैं।
गोपालगंज जिला का इतिहास सारण जिला का इतिहास है। सारण जिले को ही विभाजित कर गोपालगंज , छपरा और सिवान जिला बनाया गया। आज के गोपालगंज जिले के बारे में कहा जाता है की यहाँ तक विदेह राज्य था। इस जिले में कई महत्वपूर्ण मंदिर हैं। थावे दुर्गा माता मंदिर, मांझा का किला, दिघवा दुबौली का वामन गांडेय तालाब, सिरिसिया, कुचायकोट में राजा मलखान का किला, इत्यादि। गोपालगंज के नागरिकों की हमेशा राष्ट्रीय एवं सामाजिक हित के लिए लड़ी गयी लड़ाई में भागीदारी रही है, चाहे वो स्वतंत्रता की लड़ाई हो, जे0 पी0 आंदोलन हो, नारी शिक्षा आंदोलन हो या फिर बनकटा के बाबू गंगा विष्णु राय एवं बाबू सुन्दर लाल के नेतृत्व में कर का भुगतान नहीं करने १९३० का निषेध हो।
मुग़ल काल में बंगाल के गवर्नर गयासुद्दीन ने जब तिरहुत महाराज पर हमला किया तब एक ही जिला सारण था। गयासुद्दीन के शासन में इस जिले के भी धार्मिक स्थल को बहुत नुकसान पहुँच्या। अंग्रेजों के शाशन काल में इस जिले में कोई खास विकास कार्य नहीं हुआ। आजादी के बाद से इस जिले बाढ़ नुकसान पहुँचता है।
Comments
Post a Comment